चाल किसे कहते हैं? chal ki paribhasha
किसी वस्तु द्वारा एकांक समय अंतराल में चली गई दूरी को वस्तु की चाल कहते हैं। यह एक अदिश राशि है।

एसआई(SI) प्रणाली में चाल का मात्रक मीटर/सेकंड होता है।

चाल के प्रकार
- एकसमान चाल
- असमान चाल
- औसत चाल
- तात्कालिक चाल
एकसमान चाल
असमान अथवा परिवर्ती चाल
यदि कोई गतिमान वस्तु एक समान समय अंतराल में भिन्न-भिन्न दूरी तय करती है तो वस्तु की चाल असमान चाल कहलाती है।
औसत चाल
किसी गतिमान वस्तु द्वारा किसी एकांक समय में तय की गई औसत दूरी को वस्तु की औसत चाल कहते हैं।
अर्थात वस्तु द्वारा तय की गई कुल दूरी तथा कुल दूरी तय करने में लगा समय के अनुपात को वस्तु की औसत चाल कहते हैं।
तात्कालिक चाल
किसी निश्चित क्षण पर अंत्यन्त सूक्ष्म समयान्तराल में वस्तु द्वारा चली गई दूरी को तथा सूक्ष्म समयान्तराल के अनुपात को वस्तु का तात्कालिक चाल कहते हैं।


